CHHATTISGARH

वनमण्डल अधिकारी ने की शासकीय बंगले पर फंसी लगाकर आत्महत्या…..

 

इंदौर में सरकारी बंगले में फांसी पर लटके मिले डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी, मौके पर पहुंचे पुलिस और वन विभाग के अधिकारी…

इंदौर वन विभाग के डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने शासकीय बंगले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव शासकीय आवास में फांसी पर लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।जिसमें प्रारंभिक जांच के अनुसार, फांसी लगाने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह सोलंकी की आत्महत्या ने प्रशासन और वन विभाग में हलचल मचा दी है। पुलिस इस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।
आपको बता दे महेंद्र सिंह सोलंकी पिछले दो सालों से इंदौर के पदस्थ थे और 7 महीने बाद वो रिटायर्ड होने वाले थे उनकी पत्नी शिक्षा विभाग में पदस्थ थी पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन ओर कुछ दस्तावेज बरामद किए हे जिनको जांच के लिए भेजा हे।