एक्टर अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, संध्या थियेटर भगदड़ में महिला की मौत पर हुआ बड़ा एक्शन

नई दिल्ली |हैदराबाद के संध्या थिएटर मामले में ‘पुष्पा 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन पर बड़ी कार्रवाई हुई है| पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है| 4 दिसंबर को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक 35 साल की महिला की मौत हो गई थी| पुलिस ने इस घटना के लिए अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर मामला दर्ज किया था| अब इस मामले में अल्लू अर्जुन गिरफ्तार हुए हैं|