आज छत्तीसगढ़ आएंगे केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रायपुर में जनादेश परब में करेंगे शिरकत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में जनादेश परब मनाया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। कार्यक्रम राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में एक बजे से होगा जिसमें राज्य सरकार के सुशासन के एक साल की झलक दिखाई देगी।