NATIONALSTATE

RBI गवर्नर को रूसी धमकी भरा ईमेल, विस्फोटकों से उड़ाने की दी धमकी, जांच शुरू

देश में स्कूलों, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं|  शुक्रवार सुबह दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी मिली|  तो वहीं एक दिन पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को बम से उड़ाने की धमकी मिली|  यह धमकी भरा ई-मेल गुरुवार दोपहर आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर भेजा गया|  जिसकी जानकारी शुक्रवार सुबह लगी|  ई-मेल में रूसी भाषा में रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है|  इसके पहले भी रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है|  इस मामले में माता रमाबाई मार्ग (MRA मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है|

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|  इसके पहले पिछले महीने भी रिजर्व बैंक को धमकी मिली थी|

दिल्ली के तीन स्कूलों को आज यानी 13 दिसंबर को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला|  जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने स्कूल परिसर की तलाशी शुरू कर दी|  इससे पहले दिल्ली के कम से कम 44 स्कूलों को इसी प्रकार के ईमेल प्राप्त हुए थे|  पुलिस ने जांच के बाद उन धमकियों को अफवाह बताया था|

पिछले कुछ महीनों में धमकी भरे कॉल का मामला कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है|  कभी स्कूल में धमकी भरे कॉल तो कभी फ्लाइट में धमकी भरे कॉल की खबरें सामने आती रहती हैं|  हालिया घटनाक्रम देखें तो पिछले कुछ दिनों में सैंकड़ों फ्लाइटों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई|  कुछ स्कूलों को इस तरह की धमकी दी गई|