CITYCRIMESTATE

उद्योगपति की बहू से ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर | शहर के उद्योगपति की बहू के साथ 15 दिन पहले 1 करोड़ 60 लाख की ठगी हो गई थी। आरोपियों ने डिजिटल अरेस्ट करते हुए शेयर कारोबारी महिला से अकाउंट में रुपए ट्रांसफर कराए थे। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है
सिम देने वाले और अकाउंट में रुपए डलवाने वाले कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। दो सूरत और सतना से पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। वही क्राइम ब्रांच की टीम ने फरियादिया वंदना गुप्ता के साथ हुए डिजीटल अरेस्ट मामले में राकेश, चन्दभान, अभिषेक और प्रतीक निवासी बड़ौदा, गुजरात को पकड़ा है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक वंदना गुप्ता द्वारा ट्रांसफर किए गए रुपए आरोपियों के अकाउंट में ही आए थे। जिस सिम से वंदना को कॉल किया गया, वह भी आरोपियों के नाम से मिली थी। वंदना के साथ हुई घटना को मलेशिया में बैठे ठगों ने अंजाम दिया है। इस मामले में सतना से भी दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बहरहाल क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट में कार्यवाही करते हुए अब तक एक दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है ।

दरअसल वंदना गुप्ता शेयर बाजार का कारोबार करती हैं उनके साथ 1 करोड़ 60 लाख की ठगी हुई थी। ठग ने पहले बैंक अफसर बनकर कॉल किया। फिर सीबीआई अफसर से उनकी बात कराई। बाद में मुंबई के एक थाने से उनसे संपर्क कर अफसर ने बात की। इसमें उन्हें स्काय एप डाउनलोड करवाकर कैमरे के सामने डिजीटल अरेस्ट किया गया था।