CHHATTISGARHSTATE

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश: “जहां भी रहें, छत्तीसगढ़ी को न भूलें”

रायपुर:  छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “हमर छत्तीसगढ़ी हमर मान, दुलार अउ अपनत्व के प्रतीक हे।” 28 नवंबर 2007 को छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा मिला, जिसे हर साल इस दिन मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपनी भाषा और संस्कृति को संरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों तक इसे पहुंचाने का आह्वान किया।