CHHATTISGARH

बलरामपुर में कार और पिकअप भिड़े, हॉस्टल अधीक्षक की दर्दनाक मौत

बलरामपुर  |  शहर में कार और पिकअप वाहन की आमने सामने टक्कर से बड़ा हादसा हो गया है. इस घटना में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक को भी चोटें आईं हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है.

बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के चांदो रोड पर नवाडीह के पास सोमवार रात कार और पिकअप की जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना हाइवे पेट्रोलिंग की टीम को दी. जिन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल लाया. लेकिन सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से कार चालक की मौत हो गई. जबकि इस घटना में घायल पिकअप वाहन चालक का इलाज जारी है.

सोमवार रात हमें दुर्घटना की सूचना मिली थी. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. केस दर्ज कर मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया. फिर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की जांच जारी है

मृतक अजीत नेताम भेलवाडीह पहाड़ी कोरवा आश्रम में बतौर होस्टल अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे. इस मामले में बलरामपुर पुलिस केस दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है