छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू, कई अभ्यर्थी आज़माएँगे क़िस्मत

धमतरी | छत्तीसगढ़ में इन दिनों नौकरी और उससे जुड़ी परीक्षाओं का सिलसिला तेज हो गया है| छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में भी भर्ती शुरू हो गई है| धमतरी जिले में 16 नवम्बर से चार जिलों सहित एकेडमी और जीआरपी आदि के लिए आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है| पहले दिन 500 कैंडिडेंट को बुलाया गया| जिसमे 180 लोगों ने ही हिस्सा लिया| दस्तावेज जांच के बाद नाप जोख की प्रक्रिया हुई| यह प्रक्रिया अगले महीने 22 दिसम्बर तक जारी रहेगी| भर्ती में पारदर्शिता बरती जा रही है| धमतरी के एसपी ने युवाओं से अपील की है कि पुलिस में नौकरी को लेकर ठगों से सावधान रहें| उनके झांसे में न आएं|

धमतरी में 16 नवंबर से छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई है| पूरे राज्य की बात करें तो कुल 5967 आरक्षक के पदों पर भर्ती निकली है| धमतरी में कुल 108 पद के लिए भर्ती हो रही है| इसके अलावा बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी जिलों के अलावा रायपुर रेल, एमटी पुल, नेताजी सुभाष अकादमी, माना पीटीएस के लिए भी आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है| यह 22 दिसंबर तक चलेगी| आने वाले दिनों में एक ही दिन 2500 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा|

आरक्षक भर्ती के लिए धमतरी पुलिस लाइन में कुल 24 काउंटर बनाए गए हैं| यहां सबसे पहले अभ्यर्थियों का दस्तावेज चेक होता है| उसके बाद फ्लैट फुट की जांच होती है| फिर घुटनों की जांच हड्डी रोग चिकित्सक करते हैं| इसके बाद फीजिकल टेस्ट, जांच और माप की बारी है| जो अभ्यर्थी नाप जोख में सही पाए जाते हैं उन्हें आगे के राउंड के लिए क्वालिफाई किया जाता है| इसके बाद लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, दौड़ जैसे इवेंट कराए जाते हैं| सभी के लिए समय एवं अंक निर्धारित किया गया है| इसमें कुल 100 अंक होता है|बलौदाबाजर में 98 पद, धमतरी में 108, गरियाबंद में 186, महासमुंद के 92, रायपुर रेल के 109, एमटी पुल के 48, नेताजी सुभाष एकेडमी के 22 पद हैं| इसके अलावा माना पीटीएस के 20 पद हैं| कुल 683 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया धमतरी में शुरू हुई है| सभी पदों के लिए लगभग 68 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं|इस भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जा रही है| सभी इवेंट कम्प्यूटरीकृत है| ऐसे में अभ्यर्थी ठगों से सावधान रहें और ठगों के झांसे में नहीं आएं:

धमतरी के एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि अभ्यर्थियों के लिए यहां व्यवस्था की गई है| पार्किंग सहित खाने का इंतजाम है| पानी की व्यवस्था की गई है| पुलिस लाइन में नींबू पानी का काउंटर रखा गया है| लाइन के सामने भोजन की व्यवस्था की गई है| जिसका जिम्मा महिला समूह को दिया गया है| इसके लिए दर भी निर्धारित कर दिया गया है ताकि अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो|