छत्तीसगढ़ नक्सलवाद मुक्त बनने की ओर बड़ा कदम: मुख्यमंत्री ने दी जवानों को बधाई
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्तर अबूझमाड़ में हुई मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराने पर सुरक्षा बलों को बधाई दी। उन्होंने इसे नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक बड़ी जीत बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 महीनों में 200 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया गया है और राज्य नक्सलवाद मुक्त बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने घायल जवानों के इलाज और नक्सल विरोधी अभियान की मॉनिटरिंग के लिए विशेष कदम उठाने का आश्वासन दिया। सरकार ने विकास और शांति को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
