STATE

खनन अधिकारी पर जानलेवा हमला, 50 पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर |  सहारनपुर के तहसील बेहट इलाके के यमुना तटीय में ओवरलोड खनन वाहनों की चेकिंग कर रहे खनन अधिकारी और टीम पर खनन माफियाओं के गुर्गों ने न सिर्फ जानलेवा हमला कर दिया, बल्कि गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी. खनन अधिकारी को बड़ी संख्या में ट्रक चालकों की भीड़ के चंगुल से निकल कर भागना पड़ा. जिससे उसकी जान बच पाई. वहीं, खनन अधिकारी की तहरीर पर 9 नामजद और 50 से ज्यादा अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी की तलाश जारी है.