नकली पनीर की फैक्ट्री में छापा, स्किम्ड मिल्क पावडर और पाम आयल से बना रहे थे पनीर

दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां खाद्य विभाग ने नकली पनीर बनाने वाली एक फैक्टरी पर छापे मार कार्यवाही की गई है बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री दुर्ग जिले के कुम्हारी से अहिवारा रोड पर स्थित है जो कि पिछले 4 महीने से संचालित हो रही थी.वी/ओ-1 दरअसल इस फैक्ट्री में स्किम्ड मिल्क पाउडर पाम आयल और अन्य अमानक तेल को मिलाकर नकली और घटिया पनीर का निर्माण किया जाता था और उसे बाजार में धड़ल्ले से बचा जा रहा था पिछले कुछ दिनों से लगातार खाद्य विभाग को यह शिकायतें मिल रही थी की त्योहारी सीजन में अमानत पनीर बाजार में बिक रहा है जिसके बाद खाद्य विभाग ने कुछ डेयरी से सैंपल भी लिए थे सैंपल लेने के बाद डेयरी संचालकों ने ही पनीर की फैक्ट्री का एड्रेस विभाग को बताया इसके बाद एसडीएम की टीम ने खाद्य विभाग के साथ देर रात लगभग 2:00 बजे पहुंच कर नकली पनीर की फैक्ट्री में छापे मार करवाई कि उस वक्त फैक्ट्री में पनीर बनाया जा रहा था फैक्ट्री में मौजूद करने पर उन्होंने टीम को अपने सामने में आधे घंटे में ही नकली पनीर बनाकर दिखा भी दिया इसके बाद अधिकारी हैरत में पड़ गए फिलहाल पनीर का सैंपल लैब में टेस्ट के लिए भेज दिया गया है तो वही नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री को सील कर दिया गया है.