CHHATTISGARHSTATE

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने रायपुर में शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जनजातीय नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शौर्याजंलि कैलेण्डर, वन अधिकार एटलस और हल्बा जनजातीय वाचिक परंपराएं पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समुदाय के लिए मुख्यमंत्री सम्मान निधि और अखरा निर्माण विकास योजना की घोषणा की।

जनजातीय गांवों में धार्मिक व मांगलिक कार्य के लिए अखरा निर्माण विकास की योजना होगी शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन में जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए 1,25,000 करोड़ रुपये के बजट का जिक्र हुआ। इस आयोजन में जनजातीय शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, नृत्य, और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन हुआ।