जिले में अवैध हथियार की फैक्ट्री का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टले, कट्टे जप्त

धार/ मध्यप्रदेश  |  जिले के ग्राम में सिंघाना दो घरों में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर दबिश देकर पुलिस ने रविवार को 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से अवैध 12 देसी कट्टे, 1 देसी पिस्टल साथ ही भारी मात्रा में हथियार बनाने के औजार बरामद किए हैं।

पुलिस एसडीओपी अनु बेनीवाल, थाना प्रभारी ईश्वरसिंह चौहान ने रात 11 बजे प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार की शाम को पुलिस को ग्राम सिंघाना में अवैध हथियार बनाने की सूचना मिली। जिसको लेकर एसडीओपी अनु बेनीवाल ने अपनी टीम के साथ ग्राम सिंघाना के दो मकानों में दबिश दी गई। जिसमें बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के काम में लुप्त युवाओं को धर दबोचा गया है।

बताया कि एक टीम ने सिंघाना के हरजीतसिंह सिकलीगर के घर दबिश देकर अवैध हथियार निर्माण करते आरोपी हरजीतसिंह चावला, दयासिंह भाटिया, जितेन्द्र सिंह चावला को गिरफ्तार किया। इनके पास से अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद कर किए।

वहीं दूसरी टीम ने सतनामसिंह सिकलीगर निवासी सिंघाना के घर में दबिश देकर सतनामसिंह सिकलीगर, राजेन्द्र सिकलीगर, राजसिंह सिकलीगर और संजयसिंह सिकलीगर को गिरफ्तार किया जो अवैध हथियार निर्माण कर रहे थे। इनके कब्जे से एक हेंडमेड देसी पिस्टल, दो मैग्जीन, एक देसी कट्टा, अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए।

एसडीओपी अनु बेनीवाल ने बताया कि आरोपी सतनामसिंह और हरजीतसिंह सिकलीगर के खिलाफ पूर्व में कई मामले मनावर, गंधवानी थानों में दर्ज हो चुके हैं। सतनाम सिंह पर मनावर थाने में दो मामले पहले से दर्ज हैं।

वहीं हरजीत सिंह पर मनावर में एक और गंधवानी में एक मामला दर्ज है। आज पुलिस ने थाना मनावर अपराध क्र 861/24 धारा 5, 25(1)(ए) आर्म्स एक्ट का कायम किया गया। ये लोग इन हथियारों को 10 से 35 हजार तक बाजार में बिकते हैं। जरूरत के हिसाब से भाव तय होते है।