छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, कांग्रेस का आरोपों का मंत्री ने दिया जवाब….

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर |  छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की जनता इन दोनों पार्टियों के बीच खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के ग्राफ को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

 

छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद”:  वही एमसीबी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बीच तीखी बयानबाजी से प्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया है। छत्तीसगढ़ में 11 महीने की सरकार में  कानून व्यवस्था की बदहाली को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जम कर हमला बोला, और प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था सुधारने की चुनौती दी। एमसीबी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने खुलकर कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, और जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। वहीं, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बताया और कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

 

कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है. उन्होंने दावा किया कि सरकार अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है. कुछ घटनाएं घट जाती है. अवैध कारोबार करने वाले कोल माफिया, कबाड़ माफिया, रेत माफिया, खनन माफिया, सट्टा कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा जा चुका है. दूर दूर तक अब अपराधी नजर नहीं आ रहे हैं. कुछ घटनाएं संयोगवश हुई है. मंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस बात का प्रचार कर रही है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सरकार का कंट्रोल नहीं है लेकिन हमारा दावा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरे छत्तीसगढ़ में बेहतर है.

 

इसके जवाब में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रायपुर में 72 घंटों के भीतर 9 हत्याएं होने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थिति अराजकता की ओर बढ़ रही है। अगर कानून व्यवस्था है तो अपराध क्यो बढ़ रहा है लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद क्यो हो रहे है पूरी सरकार  11 महीने में कुछ नही कर पा रही है प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते है