परिवार संग दीप प्रज्ज्वलित कर सीएम धामी ने बढ़ाई दिवाली की रौनक, प्रदेशवासियों के लिए प्रगति की कामना

देहरादून:  दीपावली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास में परिवार सहित दीप प्रज्ज्वलित किए और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, एवं प्रगति की मंगलकामनाएं की।अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दीपों का यह त्यौहार सभी के जीवन में नई रौशनी, उल्लास, और समृद्धि लाए, जिससे समाज में शांति एवं समृद्धि का वातावरण बने।

CM धामी ने परिवार संग मनाई दिवाली, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, जलाई फुलझड़ी

 

उन्होंने प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में खुशियों का संचार होने और हर घर में सुख-शांति की स्थापना की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि राज्य विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि दीपावली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारे जीवन में नए अवसरों का आरंभ करने, समाज में सामूहिक समृद्धि लाने और सभी के उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित होने का पर्व है।

उन्होंने अपने इस संदेश के माध्यम से प्रदेशवासियों को एकजुटता, प्रेम, और सहानुभूति के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया, ताकि समाज में सकारात्मकता और सशक्तिकरण का वातावरण सृजित हो सके।