प्राचार्य को हटवाने के लिए एकजुट हुए ग्रामीण, कार्यवाही न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी…

पन्ना | मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के बृजपुर में विगत 22 वर्षों से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका जो वर्तमान में प्रभारी प्राचार्य के पद पर है। जिनका प्रबन्धन पूरी तरह से असफल है,आये दिन छात्रों का थाना जाना एवं अमानवीय कृत दीवारों में अभद्र लेखन जैसे मामले सामने आते है एवं कक्षाएँ नियमित रूप से संचालित नही की जाती है। जिसके चलते क्षेत्रवासियो के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है।

बता दें की उक्त मामले को लेकर शनिवार को सरपंच सहित सभी ग्रामवासियो द्वारा एकजुट होकर शांति प्रिय प्रदर्शन किया गया एवं तहसीलदार को कलेक्टर के नाम आवेदन सौपा गया। जिसमें उक्त शिक्षिका के ऊपर ग्रामवासियो ने गंभीर आरोप लागये है। वही जल्द कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर 2 दिवस में कार्यवाही कर प्रभारी प्राचार्य को नही हटाया जाता है। तो समस्त क्षेत्रवासियो द्वारा उग्र आन्दोलन किया जायेगा।