CRIMENATIONALSTATE

युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल..पुलिस ने किया मामला दर्ज….

इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के पलासिया थाना क्षेत्र के शेखर सेंटर में एक युवती ने अपने साथी को बुलाकर एक युवक की जमकर मारपीट की, सिर पर कांच की बोतल भी मार दी पुलिस ने युवती और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती और उसका साथी युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वीडियो एक युवती और उसके साथी युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे है दरअसल यह वीडियो मंगलवार दोपहर का है। जहां कर्मचारी को एक युवती ने अपने पुरुष मित्र को बुलवाकर जमकर पिटाई करवा दी था। वही फरियादी विशाल ने पुलिस को बताया कि युवती की दुकान के सामने में टहल रहा था और मोबाइल पर बात कर रहा था और युवती समझी कि उसे कमेंट कर रहा है जिस दोनो में विवाद हो गया और युवती ने अपने पुरुष मित्र को बुलाकर युवक की पिटाई कर दी । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।