बच्चों से भरी स्कूल वैन नदी में गिरी, सभी बच्चे सुरक्षित  

सक्ती |  हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद में बच्चों से भरी स्कूल वैन सोन नदी में पलट गई है| जिस समय ये घटना हुई उस समय गाड़ी में लगभग 15 बच्चे सवार थे| सुबह वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी|

हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद में ये हादसा हुआ| गांव के ज्यादातर बच्चे हसौद के निजी स्कूल में पढ़ते हैं| सुबह स्कूल वैन बच्चों को लेकर जा रही थी| इसी दौरान सोन नदी पर बने ब्रिज से गुजरने के दौरान वैन नदी में गिर गई|

घटना के बाद हड़कंप मच गया| गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे| कई गांवों के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए| ग्रामीणों की मदद से वैन में सवार सभी बच्चों को बाहर निकाला गया| बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जहां उनका इलाज चल रहा है| सभी बच्चे एक ही निजी स्कूल के बताए जा रहे हैं. सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं|

बताया जा रहा है कि जिले के ज्यादातर स्कूलों में चलने वाली गाड़ियों की हालत खराब है| जिसका खामियाजा छोटे बच्चों और उनके परिजनों को उठाना पड़ रहा है. घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में नाराजगी है|