ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, 3 लोगों की मौत, 2 साल का बच्चा गंभीर


दुर्ग |दुर्ग जिले के ग्राम ढोर में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों की जान ले ली|  तीनों एक ही परिवार के थे|  इस सड़क हादसे में एक 2 साल का बच्चा भी काफी जख्मी हुआ है| उसका इलाज चल रहा है|

घटना आज सुबह की है,  तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी|  टक्कर इतनी जबरदस्त था कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई|  घटना के बाद आक्रोशिक परिजनों और गांव के लोगों ने हाइवे जाम कर दिया है|  सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं|  ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक रॉन्ग साइड से आ रहा था, जिससे एक्सीडेंट हुआ|

ट्रक एक्सीडेंट में एक पुरुष, महिला और एक 12 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई| 2 साल के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है|  अस्पताल में इलाज चल रहा है|  गृह प्रवेश के कार्यक्रम में भाई-बहन और 2 बच्चे जा रहे थे|  उसी दौरान हादसा हुआ|  ट्रक राजनांदगांव का है जो शहर से जा रहा था|  फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है परिजनों को और ग्रामीणों को समझने की प्रयास किया जा रहा है|