दीवाली से पहले अधिकारीयों-कर्मचारीयों के लिए बड़ा तोहफा, अब 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता…
रायपुर| छत्तीसगढ़ कैबिनेट की आज महत्वपूर्ण बैठक है| जिसमें कई बड़े फैसले लिए जाने हैं| लेकिन इस बैठक से पहले ही सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ा तोहफा प्रदेश के कर्मचारियों को दिया है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया है| कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% किए जाने की घोषणा की है|
बता दें सीएम साय ने हेलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा में बताया “दीवाली से पहले प्रदेश के कर्मचारियों का डीए बढ़ाया जा रहा है| इस समय उन्हें 46 प्रतिशत डीए मिल रहा है जिसे बढ़ाकर केंद्र की तर्ज पर 50 प्रतिशत किया जा रहा है|”
छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाया गया है| बढ़े हुए महंगाई भत्ता का लाभ प्रदेश के कर्मचारियों को 1 अक्टूबर से मिलेगा| अधिकारियों ने बताया कि डीए बढ़ाने का फायदा प्रदेश के करीब 3|9 लाख कर्मचारियों को होगा| इससे पहले इस साल मार्च में साय सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी|
https://x.com/ChhattisgarhCMO/status/1846414693860053486
मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai ने राज्य के कर्मचारियों को दिया दीपावली का उपहार।
महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% किए जाने की घोषणा।
01 अक्टूबर से राज्य के कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ।
कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा- महंगाई भत्ता 4% बढ़ा…
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) October 16, 2024
