अलविदा दोस्त, ये दुख बर्दाश्त करना मुश्किल है’, टाटा के निधन से टूटीं सिमी ग्रेवाल, एक्स पर किया पोस्ट

रतन टाटा के निधन से टूटीं सिमी ग्रेवाल

रतन टाटा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उम्र संबंधी तकलीफों के चलते 86 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर देशभर में लोग गमगीन हैं। बॉलीवुड के सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बिजनेस टाइकून के निधन की खबर सुनकर सिमी ग्रेवाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिमी ग्रेवाल और रतन टाटा काफी करीबी दोस्त रहे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनके अफेयर के भी दावे किए गए। रतन टाटा के दुनिया से चले जाने पर सिमी गमगीन हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए बेहद भावुक नोट लिखा है।

दोस्त को कहा अलविदा

सिमी ग्रेवाल ने अपने एक्स अकाउंट से अपनी और रतन टाटा की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इसके साथ लिखा है, ‘वे कह रहे हैं कि तुम चले गए…., तुम्हारे जाने का दुख बर्दाश्त कर पाना मुश्किल है। बहुत मुश्किल, अलविदा मेरे दोस्त’।

https://x.com/Simi_Garewal/status/1844090170897059933

दोनों की लव लाइफ की रही चर्चा

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल कभी एक-दूसरे के करीब आए थे। दोनों की लव लाइफ के चर्चे रहे। एक इंटरव्यू में सिमी ने रतन टाटा को लेकर कहा था, ‘वे एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी ज्यादा बढ़िया है और वो काफी विनम्र हैं’। हालांकि, दोनों का रिश्ता आगे क्यों नहीं बढ़ा, इसकी जानकारी नहीं है।