CHHATTISGARH

अस्पताल प्रशासन की अनदेखी, मरीजों को पर्ची के लिए घंटो लाइन में करना पड़ता है इंतजार

कोरिया  |  जिला अस्पताल में ओपीडी सेंटर में लगी भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। अस्पताल प्रबंधक के द्वारा अभी तक कोई उचित व्यवस्था नही बनाई गई है | मरीजो को अपनी पर्ची कटवाने के घंटो लाइन में लगना पड रहा वही गर्भवती महिलाओं या वृद्ध जनों के लिए भी कोई विशेष व्यवस्था नही है |

बता दें मौसमी बीमारी के चपेट में पूरा जिला है जिनके इलाज के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन को बड़ी मस्कत करनी पड़ रही है वही ओपीडी में मरीज और उनके परिजन को इलाज के लिए अपनी पर्ची कटवाने के घंटो लाइन में लगना पड रहा है। हद तब हो गई जब गर्भवती महिलाओं को भी अपने जांच के लिए ओपीडी के लंबी लाइन में मस्कत करने को विवश होना पड़ रहा है ।

जब  इस विषय में जिला अस्पताल मुख्य सह चिकित्सा अधिकारी आयुष जायसवाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा की हम व्यवस्था इस परेशानी के लिए अलग व्यवस्था कर चुके हैं गर्भवती महिलाओं और वृद्ध जनों के लिए पर्ची कटवाने के लिए अलग से काउंटर बनाया है । उन्होंने आगे कहा की मैं जब से पदभार संभाला हू तब से शासकीय जिला अस्पताल को प्राइवेट अस्पताल के स्तर की सुविधा बनाने की पूरी कोशिश की है । यह बोलकर उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिए है | अब देखना होगा की अस्पताल प्रशासन मरीजो के लिए क्या व्यवस्था करता है|