कोलकाता : प्रोटेस्ट साइट पर लावारिस बैग मिलने से सनसनी, बम स्क्वॉड की टीम पहुंची
नई दिल्ली | पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पास एक संदिग्ध लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई है | ये बैग विरोध-प्रदर्शन के लिए बनाए गए प्रदर्शनकारियों के विरोध मंच के पास मिला है | सूचना के बाद बम स्क्वॉड को बुलाया गया है |अब बम स्क्वॉड की जांच के बाद ही पता चलेगा कि बैग के अंदर क्या है |
पुलिस फिलहाल बता दें कि रेजिडेंट-डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर की वारदात के बाद कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ आर्थिक अनियमित्ताओं की जांच भी चल रही है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम लगातार छापेमारी कर रही है |
