STATE

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार आज

शपथग्रहण सुबह 11:45 पर गवर्नर हाउस में होगा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल का गठन आज होने जा रहा है। कुल 9 विधायक मंत्रिमंडल की शपथ लेने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन सभी 9 विधायकों के नामों का भी ऐलान कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने इस सस्पेंस को दूर करते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सभी 9 विधायकों के नामों की घोषणा कर दी। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अब और ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शुक्रवार को गवर्नर हाउस में मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ लेने वाले हैं।

बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, टंक राम वर्मा, श्याम बिहारी जयसवाल और लक्ष्मी रजवाड़े मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।