STATE

चरण दास महंत को कांग्रेस ने दी अहम जिम्मेदारी, बनाया नेता प्रतिपक्ष

रायपुर: कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चरण दास महंत को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ का नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। खरगे ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही दीपक बैज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।