NATIONAL

आचार समिति सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसों के बदले प्रश्न पूछने के आरोप पर आज लोकसभा में रिपोर्ट पेश करेगी

नई दिल्ली : आचार समिति तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसों के बदले प्रश्न पूछने के आरोप पर आज लोकसभा में रिपोर्ट पेश करेगी। इसे आज सदन की कार्यवाही में सूचीबद्ध किया गया है। इस बीच भाजपा ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को आज सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है।