NATIONAL

जलजीवन मिशन घोटाला: सीनियर IAS से पूछताछ करेगी ED

वहीं इस मामले में अब ईडी की टीम अब राजस्थान के सीनियर आईएएस अफसर और जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। ईडी की टीम ने रेड के दौरान ढाई करोड़ रुपये की नगदी बरामद की है। साथ ही ईडी की टीम को सोने की एक ईंट भी बरामद हुई, जो करीब 1 किलो वजन की बताई जा रही हैं

जयपुर : जल जीवन मिशन पेयजल योजना में करोड़ों रुपये के घोटाले को लेकर ईडी की टीम ने एक्शन मोड़ में है। इस दौरान ईडी की टीम ने जयपुर और अलवर के कई ठिकानों पर रेड डाली। वहीं इस मामले में अब ईडी की टीम अब राजस्थान के सीनियर आईएएस अफसर और जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। ईडी की टीम ने रेड के दौरान ढाई करोड़ रुपये की नगदी बरामद की है। साथ ही ईडी की टीम को सोने की एक ईंट भी बरामद हुई, जो करीब 1 किलो वजन की बताई जा रही हैं। वहीं ईडी की राजस्थान में लगातार बड़ी कार्रवाई से अधिकारियों में जमकर हड़कंप मचा हुआ है।

इन लोगों के पास ईडी की टीम को मिली नगदी

जल जीवन मिशन योजना में घोटाले को लेकर ईडी की यह राजस्थान में बड़ी कार्रवाई है। इस दौरान ED ने जयपुर विकास प्राधिकरण जेडीए के तहसीलदार सुरेश शर्मा के यहां रेड डाली, जहां कार्रवाई में टीम को 80 लाख रुपए नकद बरामद हुए। इसी तरह रिटायर्ड RAS अफसर अमिताभ कौशिक के घर से भी ईडी को बड़ी मात्रा में नगदी मिलने की जानकारी सामने आई है।