NATIONAL

शतरंज: फिडे विश्व कप प्रतियोगिता का फाइनल मैच अजरबैजान के बाकू में खेला जायेगा

नई दिल्ली :शतरंज में भारतीय ग्रैंड मास्टर रमेश बाबू प्रज्ञानानंद फिडे विश्‍व कप प्रतियोगिता के फाइनल में आज रात अजरबैजान के बाकू में विश्‍व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्ल्सन के साथ खेलेंगे। फाइनल का पहला मैच कल रात 35वीं चाल के बाद ड्रा हो गया था।
प्रज्ञानानंद इससे पहले भी पांच बार के विश्‍व चैंपियन कार्ल्‍सन को चुनौती दे चुके हैं। वे पिछले छह महीनों में तीन बार उन्‍हें हरा चुके हैं।