NATIONAL

आज रात 11.45 से तड़के 04.15 बजे तक दिल्ली में यात्री आरक्षण प्रणाली पी.आर.एस. सेवाएं अस्थाई रूप से स्थगित रहेंगी- उत्‍तर रेलवे

नई दिल्ली : एक प्रेस विज्ञप्ति में उत्‍तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि स्थिर और गतिशील डेटाबेस संपीड़न कार्य हेतु दिल्ली पी.आर.एस. की सभी सेवाएं, अर्थात, आरक्षण, निरस्तीकरण, चार्टिंग, पूछताछ सेवा 139 तथा काउंटर सेवा, इंटरनेट बुकिंग तथा ई.डी.आर. सेवाएं आज मध्यरात्रि 11.45 बजे से लगभग 4.30 घंटे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी ।