NATIONAL

चक्रवात बिपरजॉय अरब सागर में भीषण तूफान में बदला

नई दिल्ली : अरब सागर में उठा इस वर्ष का पहला चक्रवात बिपरजॉय तेजी से तीव्र होकर अत्यधिक प्रचंड तूफान में बदल गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अत्यधिक तीव्र चक्रवात और तेज होगा तथा अगले तीन दिनों में उत्तर की तरफ बढ़ेगा।

आज पूर्व, मध्य अरब सागर में 130 से 155 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की आशंका है। कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के तटों के आसपास 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अरब सागर के पूर्वी मध्य क्षेत्र और आसपास के पश्चिम मध्य तथा दक्षिणी क्षेत्र में 12 जून तक मछुआरों की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।