STATE

छत्तीसगढ़ में समाज सेवा से जुड़े 400 से अधिक लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में जाने-माने लोक कलाकार पद्मश्री राधेश्याम बारले, छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा, पूर्व आईएएस अधिकारी आर.पी.एस. त्यागी और कला, व्यवसाय, कृषि और समाज सेवा से जुड़े चार सौ से अधिक लोग कल भारतीय जनता पार्टी शामिल हो गए हैं। इन लोगों ने भाजपा पदेश अध्यक्ष अरुण साव, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में रायपुर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर अरुण साव ने कहा कि इतने गणमान्य लोगों का पार्टी में शामिल होना भाजपा के लिए एक शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ साल के दौरान केंद्र सरकार के सुशासन और उपलब्धियों ने लोगों में सरकार के प्रति आत्‍म-विश्वास पैदा किया है।