उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली में कंबोडिया नरेश नोरोदोम सिंहामोनी से मुलाकात की

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली में कंबोडिया नरेश नोरोदोम सिंहामोनी से मुलाकात की। दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हित के अन्य मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। धनखड़ ने पिछले साल नवंबर में कंबोडिया यात्रा के दौरान हुई सार्थक बातचीत का स्मरण भी किया। वे भारत-आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के लिए कंबोडिया गए थे।