राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रांची में झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिन की यात्रा पर आज झारखंड जा रही है। वे रांची में झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का लोकार्पण करेंगी।
राष्ट्रपति कल खूंटी में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित पांच सौ से अधिक महिला स्व-सहायता समूह के सम्मेलन में शामिल होंगी। वे रांची में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के दूसरे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी।
राष्ट्रपति अपने सम्मान में आयोजित एक नागरिक अभिनंदन समारोह में भी हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा भी करेंगी।
