तेजी से चल रहा है भगवान श्री राम मंदिर का पुनर्निर्माण

राम जन्मभूमि मंदिर एक हिंदू मंदिर है जो भारत के उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि के पवित्र तीर्थ स्थल पर पुनः नए रूप में बनाया जा रहा हेैं। राम जन्मभूमि राजा राम का जन्मस्थान है, जिन्हे भगवान विष्णु के सातवे अवतार के रूप में पूजा जाता है। मंदिर का निर्माण श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र द्वारा किया जाएगा।

नई दिल्ली : अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का पुनर्निर्माण तीव्र गति से चल रहा है। पांच अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी थी। तब से मंदिर का निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है। पिछले वर्ष देव दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्माण स्थल पर जाकर वहां चल रहे काम का मुआयना किया था।