रिजर्व बैंक ने क्‍लीन नोट नीति के अंतर्गत दो हजार रुपए के नोट वापस लिए; नोट, वैध मुद्रा के रूप में बने रहेंगे

नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ने दो हजार रुपये के नोट वापस लेने का फैसला किया है। लोग इन नोटों को अपने बैंक खातों में जमा कर सकते हैं या 30 सितंबर तक बदल सकते हैं। रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि दो हजार रुपए के नोट वैध मुद्रा बनी रहेगी।