राष्ट्रपति ने बदले 13 राज्यों के राज्यपाल

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगभग 13 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की है। वहीं, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधाकृष्णनन माथुर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इन दोनों ही राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति कर दी है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। राजस्थान से भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद्र कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा कई मौजूदा राज्यपालों के राज्य बदल दिए गए हैं और कुछ को अतिरिक्त राज्यों का कार्यभार दिया है।
शिव प्रसाद शुक्ला हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया है। वहीं, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
जानिए कौन कहा बना राज्यपाल
– लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, अरुणाचल प्रदेश
– लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सिक्किम के राज्यपाल नियुक्त
– सी.पी. राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया
– शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया
-न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल
-बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल
– अनुसुईया उइके को मणिपुर का राज्यपाल
-ले. गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल
– मेघालय के राज्यपाल के रूप में फागू चौहान
– राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, बिहार के राज्यपाल
-रमेश बैस, महाराष्ट्र के राज्यपाल
– गुलाब चंद कटारिया – असम
– बीडी मिश्रा – एल जी – लद्दाख
