प्रधानमंत्री आज जयपुर महाखेल के प्रतिभागियों को वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित करेंगे
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर महाखेल के प्रतिभागियों को वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित करेंगे। महाखेल का शुभारंभ 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हुआ था। जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर वर्ष 2017 से इसका आयोजन करते रहे हैं। इस वर्ष के आयोजन में कबड्डी पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। इस महाखेल में जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की साढ़े चार सौ से अधिक ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं और वार्डों के 6 हजार 400 से अधिक युवा और खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
