चीन में 80 प्रतिशत लोग कोविड संक्रमित, लेकिन अगली लहर आने की आशंका नहीं

नई दिल्ली: चीन में 80 प्रतिशत लोगों के कोविड संक्रमित होने के बावजूद अगले दो-तीन महीनों में कोविड की अगली लहर आने की आशंका नहीं है।

चीन के रोग नियंत्रण और निवारण केंद्र के मुख्‍य विशेषज्ञ वू षुनयू ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो पर बताया कि चंद्र नववर्ष की छुट्टियों के दौरान लोगों की आवाजाही के कारण संक्रमण बढ़ सकता है, लेकिन कोविड की दूसरी लहर आने की संभावना बहुत कम है।

इससे पहले, बृहस्‍पतिवार को राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य आयोग ने कहा था कि चीन में कोविड का सबसे भीषण दौर गुजर चुका है। एक सरकारी आंकड़े के अनुसार, चीन में इस वर्ष कोविड नीति में ढील देने के लगभग एक महीने बाद, बारह जनवरी तक लगभग साठ हज़ार लोगों की कोविड से मौत हुई है।