यूक्रेन के गृह मंत्री की मौत

नई दिल्ली: युद्ध के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव में बुधवार की सुबह हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है, हादसे में यूक्रेन के गृह मंत्री की भी मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर क्रैश का हादसा छोटे बच्चों की देखभाल करने वाले एक सेंटर के पास हुआ। इस दर्दनाक हादसे में 2 बच्चों सबित कुल 16 लोगों की मौत हुई। वहीं, हादसे में यूक्रेन के इंटीरियर मंत्री डेनिस मोनास्टिरस्की की भी मौत हो गई है।

मीडिया रिपोट्स अनुसार, हेलिकॉप्टर क्रैश राजधानी कीव से 20 किलामीटर दूर ब्रोवैरी क्षेत्र में हुआ। क्रैश के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई थी।