केंद्र ने राज्यों से शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखने को कहा
शहीद दिवस: 30 जनवरी को दो मिनट के लिए ‘थम’ जाएगा पूरा देश, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश
नई दिल्ली: गृह मंत्रालय के पत्र में दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार 30 जनवरी को दोपहर 11 बजे पूरे देश में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इस दौरान किसी भी तरह का कामकाज और आवाजाही नहीं होनी चाहिए। ये भी कहा गया है कि जहां भी संभव हो दो मिनट का मौन शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद सायरन या आर्मी गन से सिगनल देना होगा।
