मुख्यमंत्री ने डे-भवन का अवलोकन किया

 डे-भवन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेलस्वामी विवेकानंदरायपुर प्रवास  प्राचीन डे-भवन जीर्णोंद्धार कार्य के शिलान्यास के पहले डे-भवन का अवलोकन किया।

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद के रायपुर प्रवास के दौरान उनका निवास रहे प्राचीन डे-भवन के जीर्णोंद्धार कार्य के शिलान्यास के पहले डे-भवन का अवलोकन किया। उन्होंने डे-भवन में सुप्रसिद्ध समाजसेवी राय बहादुर भूतनाथ डे, समाजसेविका आभा बोस ओर आचार्य हरिनाथ डे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने इस भवन को स्मारक के रूप में विकसित करने के लिए तैयार की गई रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।