न्यूयॉर्क से दिल्ली उड़ान के दौरान यात्री के अभद्र आचरण का मामला, एयर इंडिया, चालक दल और पायलट को डीजीसीए का नोटिस
नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय डीजीसीए ने पिछले साल नवम्बर में न्यूयॉर्क से दिल्ली उड़ान के दौरान एक यात्री द्वारा अभद्र और दुराचरण करने के मुद्दे पर एयर इंडिया, उड़ान के चालक दल और पायलट को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
डीजीसीए ने कहा है कि ये नोटिस एयर इंडिया के प्रबंधक, उड़ान सेवाओं के निदेशक, सभी पायलटों और चालक दल के सदस्यों को जारी किए गए हैं और कहा गया है कि कर्तव्य निर्वहन में कोताही बरतने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। उन्हें अपना जबाव देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। भविष्य की कार्रवाई उनके जबाव पर निर्भर करेगी।
पिछले साल 26 नवम्बर को एयर इंडिया की एआई-102 उड़ान में एक यात्री ने खुले में पेशाब किया था। इस पर डीजीसीए ने नोटिस जारी किए थे। डीजीसीए ने एयर इंडिया से इस घटना की विस्तृत जानकारी मांगी है।
