पुणे में दूसरे टी-टवेन्‍टी क्रिकेट मैच में श्रीलंका ने भारत के सामने 207 रन का लक्ष्‍य रखा

नई दिल्ली: पुणे में दूसरे टी-टवेन्‍टी क्रिकेट मैच में श्रीलंका ने भारत के सामने 207 रन का लक्ष्‍य रखा है। भारत ने 15 ओवर एक बॉल पर 5 विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। इससे पहले श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 206 रन बनाए।

दसुन शंनका ने 56 और कुसल मेंडिस ने 52 रन की पारी खेली। उमरान मलिक ने तीन, अक्षर पटेल ने दो और यजुवेंद्र चहल ने एक विकेट लिया। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

भारत इस मैच को जीतकर नए साल में पहली श्रृंखला जीतना चाहेगा। भारत ने श्रृंखला में एक-शून्य की बढ़त बनाई हुई है। भारत ने पहले मैच में श्रीलंका को दो रन से हराया था।