NATIONAL

प्रधानमंत्री ने माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के चेयरमैन एवं सीईओ सत्या नडेला से मुलाकात की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के चेयरमैन एवं सीईओ सत्या नडेला से मुलाकात की और कहा कि प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र में भारत की प्रगति तकनीक के नेतृत्व वाले विकास के युग में प्रवेश कर रही है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“@satyanadella आपसे मिलकर खुशी हुई। प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र में भारत की प्रगति तकनीक के नेतृत्व वाले विकास के युग में प्रवेश कर रही है। हमारे युवा ऐसे विचारों से लैस हैं जिनमें इस धरती को बदलने की क्षमता है।”