प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सवेरे उत्तराखंड में केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सवेरे उत्तराखंड में केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। मोदी केदारनाथ धाम में जारी विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

प्रधानमंत्री ने केदारनाथ रोप-वे परियोजना की आधारशिला भी रखी। इसके  बाद मोदी बद्रीनाथ जाएंगे।

प्रधानमंत्री उत्तराखंड के विकास के लिए 34 अरब रुपये से अधिक की संपर्क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

मोदी लगभग एक हजार करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में सभी मौसम के अनुकूल सड़क संपर्क उपलब्ध होगा। इन परियोजनाओं से गढ़वाल क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री बद्रीनाथ में पूजा अर्चना के बाद चमोली जिले के माणा गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।