ग्वालियर से चीतों को लेकर चीनूक हेलिकाप्टर पहुंचा कूना अभयारण्य
नई दिल्ली :- देश में सात दशक बाद आज से फिर चीता युग की शुरुआत हो गई है। नामीबिया से विशेष विमान से आए 8 चीतों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चीनूक हेलिकाप्टर से कूनो अभयारण्य पहुंचाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विमान नई दिल्ली से ग्वालियर के लिए उड़ान भर चुका है।
प्रधानमंत्री आज अपने जन्मदिवस पर इन्हें कूनो अभयारण्य में बनाए गए क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ेंगे। 75 साल पहले वर्ष 1947 में देश में आखिरी बार चीता देखा गया था।
छत्तीसगढ़ में कोरिया के महाराजा ने तीन चीता शावकों का एक साथ शिकार किया था। वर्ष 1952 में भारत सरकार ने चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया था। इसके बाद आज देश में फिर से चीतों की वापसी हुई है।
