एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 91 रुपये की कटौती

नई दिल्ली :- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एल पी जी सिलेंडर की कीमत में 91 रूपये 50 पैसे की कमी की घोषणा की है। यह सिलेंडर अब दिल्‍ली में एक हजार 885 रूपये, कोलकाता में एक हजार 995 रूपये 50 पैसे और मुंबई में एक हजार 844 रूपये का मिलेगा। चेन्‍नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब दो हजार 45 रूपये होगी।  ये दरें आज से लागू होंगी।