सरकार ने कहा – 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए कॉर्बेवैक्स की एहतियाती खुराक लेने का विकल्प उपलब्ध होगा

नई दिल्ली :- केन्‍द्र सरकार ने कहा है कि कोर्बिवेक्‍स के साथ विषम एहतियाती डोज का विकल्‍प 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्‍यक्तियों के लिए उपलब्‍ध होगा।

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि कोवैक्‍सीन या कोविशील्‍ड टीका लगने के छह महीने बाद कोर्बिवेक्‍स 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्‍यक्तियों के लिए एहतियाती डोज के रूप में उपलब्‍ध रहेगा।

भूषण ने सभी राज्‍यों और संघ शासित प्रदेशों को इस बारे में पत्र लिखा है। उन्‍होंने कहा कि शुक्रवार से कोविन पोर्टल पर विषम एहतियाती डोज लगाने के बारे में सभी आवश्‍यक परिवर्तन किए जा रहे हैं।