देश के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शपथ ग्रहण करेंगे

नई दिल्ली :- जगदीप धनखड़ आज देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर बाद साढे 12 बजे उन्‍हें शपथ दिलाएंगी। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सभापति भी होता है।

धनखड़, राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रत्‍याशी के रूप में विपक्ष की उम्‍मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराकर उपराष्‍ट्रपति बने हैं। धनखड को 528 वोट और अल्‍वा को 182 वोट मिले थे। उपराष्‍ट्रपति का चुनाव 6 अगस्‍त को हुआ था।