न्‍यायाधीश उदय उमेश ललि‍त देश के 49वें प्रधान न्‍यायाधीश होंगे

नई दिल्ली :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को देश का 49वां प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है। न्‍यायामूर्ति ललित 27 अगस्‍त को कार्यभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान प्रधान न्‍यायाधीश न्‍यायामूर्ति एन वी रमणा 26 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे।

न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को अगस्त 2014 में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। न्यायमूर्ति ललित ने दो कार्यकालों के लिए उच्‍चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया है।

9 नवंबर, 1957 को महाराष्ट्र के सोलापुर में जन्मे, न्यायमूर्ति ललित को जून, 1983 में महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल द्वारा अधिवक्‍ता के रूप में पंजीकृत किया गया था। जनवरी 1986 में दिल्ली आने से पहले उन्‍होंने दिसंबर 1985 तक बम्‍बई उच्च न्यायालय में वकालत की।